Posts

निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल

Image
निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल हो गया।यह फ़िल्म बिहार और झारखंड में 25 मई को एक साथ रिलीज हो रही है।इस फिल्म में राघव नैयर को बतौर हीरो लांच किया जारहा है।बिहार में इस फ़िल्म को खुशी फिल्म्स के सुबोध जी रिलीज कर रहे हैं जबकि मुंबई में इस फ़िल्म को शरद जोशी जी रिलीज कर रहे हैं।प्रेमांशु सिंह निर्देशित इस फ़िल्म में हिंदी फिल्मों,टेलीविजन और भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े अभिनेता अभिनेत्री नजर आएंगे।इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए हिंदी सिनेम ा के कई बड़े स्टार बिहार जारहे हैं।इस फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का संगीत अभय सिन्हा जी की कंपनी याशी म्यूजिक ने पिछले दिनों जारी किया।इस फ़िल्म के मुहूर्त पर राघव को  बधाई  देने गोविंदा जी आये थे जबकि म्यूजिक रिलीज पर द क्लब में आयोजित पार्टी में अब्बास मस्तान जी के हाथों इस फ़िल्म का म्यूजिक रिलीज हुआ।इस अवसर पर सुनील शेट्टी,पायल रोहतगी,प्रेमचोपडा,रजा मुराद, राखी सावंत,सुनील पाल आदि भी मौजूद थे।माना जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार और फ़िल्म की पूरी टीम फ़िल्म के प्रदर्शन से कुछ दिन पहले ही बिहार पह...

खेशारीलाल यादव की फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को हुआ ५० लाख का नुकसान

Image
मैं बार बार कह रहा हूं कि आप किसी भी भोजपुरी सुपरस्टार को लेकर फिल्म बनायेंगे आपको तीस से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। मगर नये निर्माताओं को झांसा देकर यह कहते हुये फंसा दिया जारहा है कि आप फंला सुपरस्टार को लिजिये आपको टेबल पर प्राफिट है। नये प्रोड्युसर भी यह सोचकर फिल्म बनाने लगते हैं कि चलो प्राफिट नहीं मूल पूंजी भी निकल जाये तो बहुत है। भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव को लेकर बनी फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को भी इसी तरह का झांसा दिया गया कि आप खेशारीलाल यादव को लेकर फिल्म बनाईये। फ़िल्म एक करोड़ दस लाख में बनेगी और टेबल पर एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। मगर हुआ उल्टा। यह फिल्म बनी डेढ़ करोड़ में और संजय गुप्ता का लगभग पचास लाख का नुकसान हुआ है। इतना बड़ा झटका खाकर संजय गुप्ता की हालत ऐसी हो गयी थी कि वे डिप्रेशन में चले गये थे और डाक्टर उनका लंबे समय तक इलाज करते रहे। वे कहते हैं मुझे तो फंसा दिया गया। दूसरा कोई होता तो आत्महत्या कर लेता ।।50 लाख रुपये टूटे हैं मेरे दीवानापन बनाकर। अंबे फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव और काजल ...

रानी चटर्जी की पंजाबी में डेब्‍यू फिल्‍म है, जिसमें वे गुग्‍गू गिल के साथ नजर आएंगी.

Image
भोजपुरी सिनेमा की क्‍वीन रानी चटर्जी  अब भोजपुरी के बाद पंजाबी फिल्‍म में भी नजर आने वाली हैं. इसके लिए उन्‍हें निर्देशक बलकार सिंह बाली की फिल्‍म ‘आसरा’ के लिए लुक टेस्‍ट देना पड़ा, जिसके बाद फिल्‍म में उनका सलेक्‍शन हुआ. इस बारे में रानी ने कहा कि अच्‍छे किरदार के लिए वे बार-बार लुक टेस्‍ट देना पसंद करेंगी. इसमें उन्‍हें कोई समस्‍या नहीं है. बता दें कि बलकार सिंह बाली इससे पहले भोजपुरी फिल्‍मों में निर्देशन कर चुके हैं और अब वे पंजाबी फिल्‍म ‘आसरा’ के जरिए रानी चटर्जी को पंजाबी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इंट्रोड्यूस कर रहे हैं. बाली की मानें तो पंजाबी फिल्म में यह उनका पहला प्रयोग है, जो दर्शकों को पसंद आएगा. फिल्म के निर्माता राजकुमार हैं, जिन्होंने पहले कॉटेज 'नंबर 1303' बनाई थी. उनका कहना है कि फिल्म के जरिए पंजाब के कई अहम मुद्दों को दर्शकों के समक्ष लाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि यह रानी चटर्जी की पंजाबी में डेब्‍यू फिल्‍म है, जिसमें वे गुग्‍गू गिल के साथ नजर आएंगी. इसमें टीनू वर्मा भी हैं. वहीं, फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यूनिट ने दरबार साहिब म...

कृष्णा कुमार की दगाबाज का फस्ट पोस्टर हुआ जारी

Image
भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिये जाने जाने वाले कृष्णा कुमार की नयी फिल्म दगाबाज का पहला पोस्टर यहां जारी किया गया। इस पोस्टर में कृष्णा कुमार का एक्शन लुक नजर आरहा है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी करते हुये कृष्णा कुमार ने लिखा है। दोस्तों एज ए लीड हीरो फिर आपके सामने हाजिर हूं। कैसा लगा पोस्टर । कृष्णा कुमार का दावा है कि उनकी यह फिल्म दगाबाज एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है। इस पोस्ट में उन्होने लोगों उनका सुझा व मांगा है ताकि वे और अच्छा काम कर सकें। कृष्णा ने इस फिल्म के निमार्ता सुशीला अतुल पांडे और निर्देशक, कहानीकार और कैमरामैन प्रदीप शर्मा को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी मेहनत ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिया। उन्होने अपनी इस फिल्म के लिये अशोक श्यामल का भी आभार माना है साथ ही पूरी टीम को भी कृष्णा कुमार ने धन्यवाद दिया है। इस फिल्म में कृष्णा कुमार की नायिका हैं प्रज्ञा तिवारी और प्रिया। साथ में हैं मनोज आर पांडे, संजय पांडे, सी.पी. भट्ट, बालेश्वर सिंह और प्रेम दूबे। शिवांग फिल्म इंटरटेनमेंट की इस फिल्म के कला निर्देशक हैं डी.एन. मौर्या। भोजपुरी फिल्...

आर सी एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही भोजपुरी एल्बम "I LOVE YOU"

Image
रानी चटर्जी को हुआ प्यार बोली  "I LOVE YOU"  से उनके हजारो दीवानो का दिल टूट गया. हम आप को बता दे की रानी के दीवानो को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि रानी ने रियल लाइफ में किसी को  " I LOVE YOU"   नहीं बोला है बल्की रील लाइफ में बोला है। बहुत जल्द रानी एक रोमांटिक भोजपुरी अलबम लेकर आ रही है जिसमें वो अपने हिरो सौरभ को " I LOVE YOU"  बोलते फिर रही है।  रानी का कहना है की यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है। और सौरभ के साथ उनकी जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है.   आर सी एंटरटेनमेंट  बैनर तले बन रही    भोजपुरी एल्बम  "I LOVE YOU"   के  निर्माता: गुलज़ार शेख  तथा निर्देशक: राम यादव   है . जिसे संगीत दिया  है मधुकर आनंद ने गीतकार संतोष इस  गाने को अपनी जादुई स्वर से सजाया है कल्पना पटोवारी ने छायांकन के काम को बखूबी अंजाम दिया है दौलत ने पब्लिसिटी डिजाइन विनोद कनोजिया का है मुख्य भूमिका में : रानी चटर्जी व् सौरभ राय है 

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म सौगंध को उप में मिला भरी झटका।

Image
उत्तर प्रदेश और बिहार से एक चौकाने वाली खबर आरही है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म सौगंध हर जगह इतनी बुरी तरह औंधे मूंह गिरी है कि उत्तर प्रदेश में यह फिल्म किसी भी सेंटर में दुसरे सप्ताह में प्रवेश नहीं कर रही है और सिर्फ एक सप्ताह में यह फिल्म पुरे उत्तर प्रदेश से वाश आउट हो गयी है। हाल के दिनों की निरहुआ की सौगंध से पहले निरहुआ सटल रहे का सबसे खराब प्रदर्शन माना जाता था। वह फिल्म भी उत्तर प्रदेश में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर गयी थी। कमोबेश सौगंध की यही स ्थिती बिहार में भी है। वहां भी 6५ प्रतिशत सिनेमाघरों से निरहुआ की यह फिल्म उतर गयी है और सिर्फ 35 प्रतिशत सिनेमाघरो में यह फिल्म दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है।  साउथ बिहार के डिस्ट्रिब्यूटर अशोक सिंह ने निराश होकर बताया कि सिर्फ आरा और गया को छोड़ दिया जाए तो लगभग साउथ बिहार मे सभी सेंटरो से सौगन्ध उतर गई है।सौगंध के उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीव्युटर सुनील भाटिया जी ने भी खुद कंर्फम किया है कि सौगंध पुरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी दुसरे सप्ताह में नहीं लग रही है। बिहार में डाक्टर सुनील की अपने समय क...

अंबे फिल्‍म्‍स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी 'दीवानापन' ट्रेलर मुंबई में रिलीज..

Image
अंबे फिल्‍म्‍स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म 'दीवानापन ' का ट्रेलर आज मुंबई के अंधरी वेस्‍ट स्थित कंट्री क्‍लब में आयोजित एक भव्‍य समारो‍ह के दौरान रिलीज हुआ। इस मौके पर फिल्‍म के अभिनेता सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और सेंशेनल काजल राघवानी समेत फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट मौजूद रही।  इस दौरान फिल्‍म के निर्माता संजय कुमार गुप्‍ता और अमित श्रीवास्‍तव ने बताया कि हमने दमदार पटकथा और सुग्राह्य संवाद के साथ एक बेहतरीन फिल्‍म 'दीवानापन' बनाई है। उम्‍मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। फिल्‍में गाने काफी अच्‍छे हैं, जो युवा म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन में तैयार गया है। वहीं, फिल्‍म के डायरेक्‍टर सूरज शाह ने कहा कि काफी मेहनत से हमने ये फिल्‍म बनाई है, जो ट्रेलर में भी साफ देखा जा सकता है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में फिल्‍म का कंसेप्‍ट जिस तरह से बदला है, उसमें 'दीवानापन' काफी फिट बैठती है। समाज के बीच की कहानी है। लव, रोमांस, इमोशन, तकरार और एक्‍शन के सिक्‍वेंसेज काफी अच्‍छे हैं, जो दर्शको...