कृष्णा कुमार की दगाबाज का फस्ट पोस्टर हुआ जारी
भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिये जाने जाने वाले कृष्णा कुमार की नयी फिल्म दगाबाज का पहला पोस्टर यहां जारी किया गया। इस पोस्टर में कृष्णा कुमार का एक्शन लुक नजर आरहा है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी करते हुये कृष्णा कुमार ने लिखा है। दोस्तों एज ए लीड हीरो फिर आपके सामने हाजिर हूं। कैसा लगा पोस्टर । कृष्णा कुमार का दावा है कि उनकी यह फिल्म दगाबाज एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है। इस पोस्ट में उन्होने लोगों उनका सुझाव मांगा है ताकि वे और अच्छा काम कर सकें। कृष्णा ने इस फिल्म के निमार्ता सुशीला अतुल पांडे और निर्देशक, कहानीकार और कैमरामैन प्रदीप शर्मा को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी मेहनत ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिया। उन्होने अपनी इस फिल्म के लिये अशोक श्यामल का भी आभार माना है साथ ही पूरी टीम को भी कृष्णा कुमार ने धन्यवाद दिया है।
इस फिल्म में कृष्णा कुमार की नायिका हैं प्रज्ञा तिवारी और प्रिया। साथ में हैं मनोज आर पांडे, संजय पांडे, सी.पी. भट्ट, बालेश्वर सिंह और प्रेम दूबे। शिवांग फिल्म इंटरटेनमेंट की इस फिल्म के कला निर्देशक हैं डी.एन. मौर्या। भोजपुरी फिल्म बेताब के जरिये दर्शको में गजब की बेताबी लाने वाले कृष्णा कुमार को इस फिल्म से यंग्री यंगमैन की उपाधि मिली थी। हीरो नंबर वन से उन्हे खुब चर्चा मिली थी और वे इस फिल्म से एज ए हीरो स्टेबलिस हो गये । कृष्णा कुमार की इस फिल्म चालबाज दगाबाज की शुटिंग उत्तर प्रदेश के अलावा नेपाल में भी की गयी है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर कृष्णा कुमार काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं कमाल की फिल्म है जो दर्शकों को जरुर पसंद आयेगी।
न्यूज़ : शशिकांत सिंह।

Comments
Post a Comment