अंबे फिल्म्स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी 'दीवानापन' ट्रेलर मुंबई में रिलीज..
अंबे फिल्म्स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'दीवानापन ' का ट्रेलर आज मुंबई के अंधरी वेस्ट स्थित कंट्री क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज हुआ। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सेंशेनल काजल राघवानी समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। इस दौरान फिल्म के निर्माता संजय कुमार गुप्ता और अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हमने दमदार पटकथा और सुग्राह्य संवाद के साथ एक बेहतरीन फिल्म 'दीवानापन' बनाई है। उम्मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। फिल्में गाने काफी अच्छे हैं, जो युवा म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन में तैयार गया है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर सूरज शाह ने कहा कि काफी मेहनत से हमने ये फिल्म बनाई है, जो ट्रेलर में भी साफ देखा जा सकता है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में फिल्म का कंसेप्ट जिस तरह से बदला है, उसमें 'दीवानापन' काफी फिट बैठती है। समाज के बीच की कहानी है। लव, रोमांस, इमोशन, तकरार और एक्शन के सिक्वेंसेज काफी अच्छे हैं, जो दर्शको...