खेशारीलाल यादव की फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को हुआ ५० लाख का नुकसान
मैं बार बार कह रहा हूं कि आप किसी भी भोजपुरी सुपरस्टार को लेकर फिल्म बनायेंगे आपको तीस से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। मगर नये निर्माताओं को झांसा देकर यह कहते हुये फंसा दिया जारहा है कि आप फंला सुपरस्टार को लिजिये आपको टेबल पर प्राफिट है। नये प्रोड्युसर भी यह सोचकर फिल्म बनाने लगते हैं कि चलो प्राफिट नहीं मूल पूंजी भी निकल जाये तो बहुत है। भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव को लेकर बनी फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को भी इसी तरह का झांसा दिया गया कि आप खेशारीलाल यादव को लेकर फिल्म बनाईये। फ़िल्म एक करोड़ दस लाख में बनेगी और टेबल पर एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। मगर हुआ उल्टा। यह फिल्म बनी डेढ़ करोड़ में और संजय गुप्ता का लगभग पचास लाख का नुकसान हुआ है। इतना बड़ा झटका खाकर संजय गुप्ता की हालत ऐसी हो गयी थी कि वे डिप्रेशन में चले गये थे और डाक्टर उनका लंबे समय तक इलाज करते रहे। वे कहते हैं मुझे तो फंसा दिया गया। दूसरा कोई होता तो आत्महत्या कर लेता ।।50 लाख रुपये टूटे हैं मेरे दीवानापन बनाकर। अंबे फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव और काजल ...